प्रतापपुर/द शूटर। विकासखंड के ग्राम पंचायत पहाड़करवां के शिक्षक ठाकुर प्रसाद सिंह आज शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए।स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी स्थिति देखी तो उनसे बात की और इसका विरोध किया।वहीं उनकी स्थिति को वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।जानकारी के बाद प्रतापपुर के खंड शिक्षा अधिकारी एमएस धुर्वे ने इन्हें नोटिस जारी क्या है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की बात कही है।
