
नई दिल्ली। भारत भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा का दायरा लगातार बढ़ा रहा है। नीट-2026 के साथ देश में एमबीबीएस की कुल 1.36 लाख सीटें उपलब्ध होंगी, जो वर्ष 2025 की तुलना में 10,000 अधिक हैं।
वर्ष 2014 में जहां देश में एमबीबीएस की लगभग 51,000 सीटें थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1.36 लाख हो गई है। इसी तरह देशभर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 823 हो चुकी है। इससे अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने और मानवता की सेवा करने का अवसर मिलेगा।
चिकित्सा शिक्षा के इस विस्तार को देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बढ़ती सीटों और नए मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों की संख्या बढ़ाना और देश के हर क्षेत्र तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।
संदेश:
“अवसरों का विस्तार, स्वास्थ्य व्यवस्था का सशक्तिकरण।”
