
भारत के अंतरिक्ष सफर में ऐतिहासिक कदम, आज होगा निजी रॉकेट ‘विक्रम-1’ का पहला ऑर्बिटल प्रक्षेपण
नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष अभियान में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज सुबह 11:30 बजे स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) अपने पहले निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल ‘विक्रम-1’ का प्रथम प्रक्षेपण करेगा। यह भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल प्रक्षेपण यान है।

चार चरणों (फोर-स्टेज) वाला यह रॉकेट तेज़ और आवश्यकता के अनुरूप उपग्रह प्रक्षेपण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह मिशन देश के युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की भावना का प्रतीक है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधार नवाचार और निजी उद्यमों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को सफल प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘विक्रम-1’ नई ऊंचाइयों को छुए, इतिहास रचे और देश की नई पीढ़ी को नवाचार के लिए प्रेरित करे।
