आरबीआई ने ग्राहकों से अपनी 14 अंकों की सीकेवाईसी संख्या जानने और सुरक्षित बैंकिंग अपनाने की अपील की

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक ग्राहकों से अपनी केंद्रीय केवाईसी (सीकेवाईसी) संख्या जानने और उसका उपयोग करने की अपील की है। सीकेवाईसी संख्या 14 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जो केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री (CKYCR) में उपलब्ध ग्राहक की केवाईसी जानकारी से जुड़ी रहती है।
आरबीआई के अनुसार, यदि किसी ग्राहक के पास सीकेवाईसी संख्या है, तो बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान उसी के आधार पर उसकी मौजूदा केवाईसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे नया बैंक खाता खोलने या अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ लेने के दौरान बार-बार एक ही दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम हो जाती है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनती है।
सीकेवाईसी संख्या कैसे प्राप्त करें?
- अपने बैंक से संपर्क करें।
- 7799022129 पर मिस्ड कॉल दें।
- https://ckycindia.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
आरबीआई ने नागरिकों से सुरक्षित और जागरूक बैंकिंग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि अधिक जानकारी के लिए https://rbikehtahai.rbi.org.in/hindi/index.html पर जाएं।
आरबीआई का संदेश:
“जानकार बनिए, सतर्क रहिए।”
